नमस्कार दोस्तों आज Apple एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ बड़ा करने की तैयारी में है इस बार बात है Apple के आने वाले Smart Glasses की जो न सिर्फ देखने में शानदार होंगे बल्कि इनमें कैमरा, माइक्रोफोन और AI फीचर्स भी होंगे Bloomberg के मशहूर रिपोर्टर Mark Gurman के मुताबिक Apple अभी कम से कम चार अलग अलग फ्रेम स्टाइल्स को टेस्ट कर रहा है इसलिए यह प्रोडक्ट Meta Ray-Ban Glasses को कड़ी टक्कर दे सकता है।
Apple Glasses के चार डिज़ाइन स्टाइल्स
Gurman की रिपोर्ट के अनुसारApple इस समय चार अलग अलग डिज़ाइन्स पर काम कर रहा है। इसके अलावा कंपनी इन्हें कई कलर में लॉन्च करने की योजना बना रही है बिल्कुल उसी तरह जैसे 2015 में Apple Watch को अलग अलग स्टाइल्स में पेश किया गया था आइए जानते हैं इन चारों डिज़ाइन्स के बारे में
| डिज़ाइन स्टाइल | विवरण |
|---|---|
| बड़ा रेक्टेंगुलर फ्रेम | Ray-Ban Wayfarers जैसा क्लासिक लुक |
| स्लिम रेक्टेंगुलर फ्रेम | Apple CEO Tim Cook जैसा सिंपल डिज़ाइन |
| बड़ा ओवल/सर्कुलर फ्रेम | बोल्ड और स्टाइलिश लुक |
| छोटा ओवल/सर्कुलर फ्रेम | रिफाइंड और एलीगेंट डिज़ाइन |
इसके अलावा Apple इन चश्मों को Black, Ocean Blue और Light Brown जैसे आकर्षक रंगों में पेश करने पर विचार कर रहा है इसलिए हर यूज़र को अपनी पसंद के मुताबिक एक परफेक्ट ऑप्शन मिलेगा।
Apple Glasses में प्रीमियम Acetate मटेरियल का इस्तेमाल
Apple हमेशा से अपने प्रोडक्ट्स में बेहतरीन मटेरियल इस्तेमाल करता आया है इसी सोच के साथकंपनी इन Smart Glasses के मुख्य बॉडी के लिए आम प्लास्टिक की जगह Acetate मटेरियल का उपयोग करने की योजना बना रही है यह मटेरियल न केवल टिकाऊ होता है बल्कि यह काफी लग्ज़री लुक भी देता है इसके अलावा फ्रंट कैमरे ओवल पैटर्न में लगाए जाएंगे और चारों तरफ इंडिकेटर लाइट्स होंगी इस तरह यह डिज़ाइन Apple Glasses को बाकी सभी प्रतिद्वंद्वियों से अलग बनाएगा
Apple Glasses के फीचर्स AR नहीं लेकिन AI ज़रूर
यहाँ एक ज़रूरी बात समझना जरूरी है ये चश्मे Augmented Reality (AR) नहीं हैं हालांकि इनमें कई स्मार्ट फीचर्स जरूर मिलेंगे दरअसल इन्हें Apple Watch और AirPods का मिला जुला रूप समझ सकते हैं आइए जानते हैं इनके मुख्य फीचर्स निचे दिए हैं
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| कैमरा | फोटो और वीडियो कैप्चर करने की सुविधा |
| माइक्रोफोन | क्लियर ऑडियो रिकॉर्डिंग |
| नोटिफिकेशन | iPhone से सीधे नोटिफिकेशन रिले |
| म्यूज़िक | म्यूज़िक प्ले करने की सुविधा |
| AI फीचर्स | अपग्रेडेड Siri और Visual Intelligence |
| कनेक्टिविटी | iPhone के साथ पेयरिंग ज़रूरी |
इसके अलावा ये Glasses पूरी तरह iPhone पर निर्भर रहेंगे और ज़्यादातर फीचर्स को iPhone के ज़रिए ही पावर मिलेगी इसलिए इन्हें एक iPhone Accessory कहना बिल्कुल सही होगा बल्कि Apple Watch से भी ज़्यादा।
Apple Glasses की लॉन्च डेट और Apple की AI Strategy
Gurman की रिपोर्ट के मुताबिक Apple Glasses को 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में अनाउंस किया जा सकता है इसके बाद असली रिलीज़ Spring या Summer 2027 में होने की उम्मीद है इसके अलावा Apple आगे चलकर एक फुल AR Glasses भी लाने की योजना बना रहा है जिसमें इंटीग्रेटेड डिस्प्ले होगी लेकिन उसका टाइमलाइन अभी काफी दूर है।
इसके अलावा Apple Glasses उस बड़ी रणनीति का हिस्सा हैं जिसके तहत Apple कई AI-centric डिवाइसेज़ लाने की तैयारी में है इनमें शामिल हैं:
- Camera वाले AirPods
- Smart Home Display
- Camera के साथ Wearable Pendant
इस तरह Apple एक पूरा AI इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जो आने वाले समय में टेक्नोलॉजी की दुनिया को बदल सकता है।
Meta Ray-Ban से कितना अलग होगा Apple का Smart Glasses?
Meta Ray-Ban Smart Glasses ने बाज़ार में अच्छी पकड़ बनाई है हालांकि Apple का मानना है कि उसका बेहतर डिज़ाइन और प्रीमियम मटेरियल इसे भीड़ से अलग करेगा इसके अलावा Apple का पूरा इकोसिस्टम iPhone, Siri, और Visual Intelligence इन Glasses को एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा इसलिए जो यूज़र्स पहले से Apple प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं उनके लिए ये Glasses एक नेचुरल और स्मार्ट अपग्रेड होंगी।












